पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • राजस्थान से गेहूं का ट्राला पहुंचने पर आढ़तियों ने जताई नाराजगी

राजस्थान से गेहूं का ट्राला पहुंचने पर आढ़तियों ने जताई नाराजगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारी गेहूं खरीद केंद्र में मंगलवार रात को राजस्थान के चितौरगढ़ जिले से एक ट्राला गेहूं का भरा पहुंच गया। जिस पर कई आढ़तियों ने बाहर से गेहूं आने का विरोध किया। बुधवार तक एफसीआई द्वारा 30 हजार 800 क्विंटल गेहूं की खरीद और हैफेड द्वारा 10 हजार 800 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है।

बुधवार को आढ़तियों के विरोध करने पर पुलिस और डीएमईओ भिवानी श्यामसुंदर सरकारी खरीद केंद्र पर पहुंचे। मार्केट बोर्ड ने राजस्थान का गेहूं मिलने पर गेहूं की बिल्टी के आधार पर ट्राले पर 31 हजार रुपये फीस वसूल कर ली है।

केंद्र में मार्केट बोर्ड चरखी दादरी एआर धर्मबीर सिंह ने बताया कि ट्राले में 447 क्विंटल गेहूं भरा था। जो कि शिवा ट्रेडिंग कंपनी के नाम पर कागजों में गेहूं का रेट 1726 रुपये प्रति क्विंटल था। गेहूं पर 4 प्रतिशत मार्केट फीस वसूल कर ली गई है।

खबरें और भी हैं...