पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • बंद मकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट करने पर 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

बंद मकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट करने पर 8 लोगों पर मुकदमा दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोर्ट में लव मैरिज के बाद उपजे एक विवाद में एक साल पहले ही गांव बौंद खुर्द से पलायन कर चुके पांच परिवारों में से तीन के मकानों में शनिवार रात लोगों ने जमकर तोड़ फोड़ व लूट कर डाली। पुलिस ने इस मामले में 8 व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में जगरूप ने बताया कि गत वर्ष अप्रैल महीने में हमारे भांजे ने दूसरी जाति की लड़की से कोर्ट में मैरिज की थी।

]इसी कारण हमें मजबूरन अपने परिवारों सहित गांव छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा। शनिवार रात कुछ दबंग लोगों ने हमारे घरों के ताले व दरवाजे तोड़े व घरों में लूटपाट कर दी। एसएचओ राजेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर पूरी वारदात का जायजा लिया है इसके साथ ही पीडि़त परिवारों के घरों की वीडियोग्राफी भी करवाई गई है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है

खबरें और भी हैं...