पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सर्वकर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने हड़ताल के 7वें दिन शहर की सड़कों पर निकाला मशाल जुलूस

सर्वकर्मचारी संघ से जुड़े कर्मियों ने हड़ताल के 7वें दिन शहर की सड़कों पर निकाला मशाल जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर चल रही हड़ताल के सातवें दिन मंगलवार को सर्वकर्मचारी संघ से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भी सफाई कर्मियों को साथ लेकर शहर में मशाल जुलूस निकाला। इससे पहले कर्मियों ने जिला सचिवालय पहुंचकर सीएम के नाम डीसी को ज्ञापन सौंपा। बता दें कि शहर के साथ धारूहेड़ा व बावल में करीब 560 सफाईकर्मी झाडू छोड़कर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। इसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। मंगलवार को धरने की अध्यक्षता उप-प्रधान सुरेश उर्फ घोड़ा ने की। बता दें कि मंगलवार को नप की अोर से कुछ लोगों को सफाई पर लगाया तो हड़ताल कर्मी व उनमें नोक झोंक भी हुई।

धर्मशाला में एकत्रित होकर बाजारों में किया रोष प्रदर्शन

बिजली यूनियन कर्मी मंगलवार को रेलवे रोड स्थित मक्खनलाल की धर्मशाला में एकत्रित हुए। इसी के साथ धरने पर बैठे कर्मी भी मशाल जुलूस में शामिल हुए। सर्कल सचिव नरेश यादव की अगुवाई में शुरू हुआ मशाल जुलूस शहर के मोती चौक सहित विभिन्न बाजारों से होता हुआ नगर परिषद गेट पर संपन्न हुआ। इस दौरान कर्मियों ने जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। नप कर्मियों के धरने की अध्यक्षता कर रहे सुरेश घोड़ा ने कहा कि सरकार वादाखिलाफी कर रही है। यूनियन कच्चे कर्मियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन सहित विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रही है।

धरने में सर्व कर्मचारी संघ कार्यकारी प्रधान राजेेंद्र सिंह, संजय भटसाना, केंद्रीय कमेटी से किरोडी सभ्रवाल, पीडब्ल्यूडी से भीम सिंह, जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल, महेंद्र सिंह चावरिया, चौधरी ताराचंद, राकेश कुमार, घनश्याम, अजीत, धमेंद्र, संतरा, सुनीता, सरोज व अन्य कर्मी मौजूद रहे।

रेवाड़ी. हड़ताल के सातवें दिन सचिवालय में ज्ञापन देते सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य।

रेवाड़ी. अपनी मांगों को लेकर मशाल जुलुश निकालते ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन यूनियन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...