मांगों को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 20 को देंगे ज्ञापन
हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन की ओर से 20 मई को विभिन्न मांगों को लेकर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यूनियन के राज्य सचिव एवं जिला प्रधान संजय कुमार ने बताया कि कर्मचारी सुबह बावल के रेस्ट हाउस में 8 बजे एकत्रित होकर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।