पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ब्रास मार्केट में चला नप का डंडा

ब्रास मार्केट में चला नप का डंडा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद की ओर से गुरुवार को शहर की ब्रास मार्केट सहित अन्य स्थानों पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। नप की ओर से कुल मिलाकर अतिक्रमणकारियों पर 68 हजार का जुर्माना ठोका गया। नप ईओ मनोज यादव ने बताया कि ब्रास मार्केट में अधिकतर लोगों ने होर्डिंग व बैनर के माध्यम से पूरी सड़क को घेरा हुआ है। इसके चलते यहां पर पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इसमें अधिकतर कोचिंग इंस्टीट्यूट शामिल हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 50 हजार रुपए के चालान काटे गए हैं। इसके अलावा बावल चौक पर भी करीब 18 हजार रुपए के चालान काटे गए। यादव ने कहा कि शहर में अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

होर्डिंग्स उखाड़े

दुकानदारों से बहस

खबरें और भी हैं...