रेवाड़ी | पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान मनेठी की ओर से 13 दिवसीय सॉफ्ट खिलौने निर्माता और विक्रेता का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 30 प्रशिक्षणार्थियों ने हिस्सा लिया। सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक बावल के शाखा प्रमुख किशोर कुमार व कृषि अनुसंधान केंद्र बावल के वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार तथा संस्थान के निदेशक अशोक यादव ने प्रमाणपत्र वितरित किए। वहां वैज्ञानिक डॉ. मुकेश कुमार संस्थान के स्टाफ कुलदीप, नरेंद्र, जितेन्द्र व अमित सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संकाय सुमन संजीव ने किया।