पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एटीएम उखाड़ने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर

एटीएम उखाड़ने वाले बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के बावल रोड पर ब्रास मार्केट के सामने स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के एटीएम बूथ से मशीन उखाड़कर ले जाने की वारदात के आरोपियों को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के लिए आसपास की दुकानों व संस्थानों में भी पहुंची, मगर कहीं सीसीटीवी लगे नहीं मिले।

इसके अलावा भी किसी प्रकार का साक्ष्य हाथ नहीं लग पाया है। मॉडल टाउन थाना से एएसआई करण सिंह के अनुसार घटना मंगलवार देर रात की है, जबकि बुधवार को सुबह करीब 11 बजे इसका पता लगा है। इसके चलते किसी गाड़ी तक के टायरों के निशान साफ तौर से नहीं मिल पाए। फिर भी मामले में जांच की जा रही है।

बावल चौक से उखाड़ी थी साढ़े 4 लाख कैश से भरी एटीएम

फॉलोअप

17 मई को प्रकाशित खबर

देर रात की गई वारदात : शहर के बावल चौक पर एसबीआई का एटीएम बूथ है। यह एटीएम बूथ मंगलवार रात को खुला हुआ था। इस पर सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं थे। इस बात का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने इस एटीएम को निशाना बना लिया। देर रात बदमाश पहुंचे तथा एटीएम को उखाड़ ले गए। बदमाश वारदात के बाद एटीएम का शटर डान कर गए। सुबह करीब 11 बजे जिस एजेंसी ने एटीएम में कैश डालने का कॉन्ट्रैक्ट लिया हुआ है उसके कर्मचारी पहुंचे तो घटना का पता लगा। मशीन में 4 लाख 58 हजार 900 रुपए कैश था।

खबरें और भी हैं...