पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बावल राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाई जाएंगी गर्ल्स कॉलेज की कक्षाएं

बावल राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाई जाएंगी गर्ल्स कॉलेज की कक्षाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए शैक्षणिक सत्र 2018-19 में बावल के राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नए राजकीय महिला कॉलेज की कक्षाएं लगाई जाएंगी। इस कॉलेज के खुलने से लगभग 65 गांवों की छात्राओं को फायदा मिलेगा। इस बारे में राज्य के उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक पत्र जारी कर दिया है। बता दें कि बावल में महिला कॉलेज को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही थी। ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण इन गांवों की छात्राओं को उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए रेवाड़ी आना पड़ता था, लेकिन अब यह कॉलेज की कक्षाएं लगने से लड़कियों को वहीं पर पढ़ाई की सुविधा मिल जाएगी। बावल क्षेत्र का यह तीसरा डिग्री कॉलेज है। इससे पहले यहां राजकीय महाविद्यालय व कृषि कॉलेज चल रहा है।

इन कोर्स की लगेंगी कक्षाएं : शैक्षणिक सत्र 2018-19 में इस महिला कॉलेज में अंग्रेजी, हिन्दी, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, अर्थशास्त्र और वाणिज्य पाठ्यक्रमों को पढ़ाया जाएगा। नए राजकीय महिला कॉलेज की शुरूआत में बीए और बी.कॉम की कक्षाएं लगेंगी।

प्रधानाचार्य को दिया अतिरिक्त कार्यभार

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बनवारीलाल ने बताया कि सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि बावल के जीसीजी के प्रधानाचार्य को इस नए कॉलेज का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस नए कॉलेज को संचालित करने के लिए राशि भी आवंटित की गई है। बता दें कि राज्य के 31 नए कॉलेजों को शैक्षणिक सत्र 2018-19 में संचालित करने की योजना है। जिसके तहत विभिन्न जिलों के विभिन्न राजकीय स्कूलों में इन नए कॉलेजों की कक्षाएं संचालित करने का निर्णय किया गया है।

जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल।

खबरें और भी हैं...