रेवाड़ी | बावल रोड स्थित श्री बालाजी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में 438 अंक लेकर मोहित स्कूल में प्रथम स्थान पर रहा। स्कूल चेयरमैन सत्यवीर यादव ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इसी के साथ 430 अंक लेकर रवीना यादव दूसरे स्थान पर व 414 अंक लेकर प्रीतम चौहान दूसरे स्थान पर रहे। स्कूल प्रबंधन की अोर से विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
लिसाना में बागवानी जागरूकता कैंप आज, धवाना में कल
रेवाड़ी | लिसाना गांव में 21 मई को बागवानी जागरूकता कैंप का आयोजन किया जाएगा। जिला बागवानी अधिकारी पिंकी यादव ने बताया कि उन्नत कृषि अभ्यास (जीएपी) स्कीम के तहत जिले के पांच गांवों में बागवानी जागरूकता कैंप लगाए जाएंगे। इसके तहत पहले दिन 21 मई को लिसाना, 25 मई को धवाना, 28 मई को भटेडा, 4 जून को मनेठी, 8 जून को भुरथला में सुबह 11 बजे कैंप लगाए जाएंगे।