पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेतन बढ़ाने की बजाय सरकार ने कर दिया कम

वेतन बढ़ाने की बजाय सरकार ने कर दिया कम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी. अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बावल में जनस्वास्थ्यमंत्री डॉ बनवारी लाल को ज्ञापन देने जाते पार्ट टाईम कर्मचारी।

भास्कर न्यूज| रेवाड़ी

शिक्षा विभाग में लगे पार्ट-टाइम कर्मियों ने सरकार पर आरोप मढ़ते हुए कहा कि वह लंबे समय से वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इसके उल्टे उनका वेतन कम कर दिया गया है।

इसको लेकर कर्मियों ने जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल को ज्ञापन सौंपकर समस्या समाधान की मांग की। यूनियन के राज्य सचिव व जिला प्रधान संजय कुमार भटसाना, उप-प्रधान महाबीर, शीला, गीता, सुमित्रा व अन्य कर्मियों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग करते हुए कहा कि पार्ट टाइम कर्मचारियों वेतन हर साल डीसी रेट के हिसाब से बढ़ता है। कर्मचारियों को 12 की बजाय 10 माह का वेतन देने का फरमान सुना दिया गया है। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कर्मियों ने जनस्वास्थ्य मंत्री की कोठी के बाहर धरना देने की चेतावनी दी।

खबरें और भी हैं...