बावल | ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में बावल के हर्ष तंवर ने गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन किया है। गोवा में हुई इस स्पर्धा में देशभर से 24 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। हर्ष ने बताया कि उनको इस खेल की प्रेरणा प्रशिक्षक अजय पाल चौहान से मिली थी। उन्होंने इस जीत का श्रेय कोच के अलावा अपने माता-पिता काे दिया है।