पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 11 दिन की हड़ताल के बाद पुलिस सुरक्षा में सड़कों पर सफाई करने उतरे व्यापारी

11 दिन की हड़ताल के बाद पुलिस सुरक्षा में सड़कों पर सफाई करने उतरे व्यापारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेवाड़ी. सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते मोती चौक बाजार में सफाई करते संगठनों के सदस्य व मौजूद पुलिस कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | रेवाड़ी

सफाई कर्मियों की 11 दिन से चल रही हड़ताल के बाद शनिवार को व्यापारी व कई सामाजिक व राजनैतिक संगठन सफाई करने के लिए सड़कों पर उतर गए। वहीं नप अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में कूड़े से अटे अधिकतर डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठवाया। हालांकि बावल में कूड़ा उठाते समय नगर पालिका अधिकारी व सफाई कर्मचारियों के बीच नोक-झोंक जरूर हुई। लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते विवाद ज्यादा नहीं बढ़ पाया। इधर हड़ताली कर्मियों ने महेंद्र चावरियां के अध्यक्षता में जमकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। हड़ताली कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताली कर्मियों को पटवारी एसोसिएशन व स्वराज इंडिया के पदाधिकारियों ने भी धरना स्थल पहुंचकर समर्थन दिया। जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोडवाल ने कहा कि 22 मई को देशभर में जिला मुख्यालयों पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे।

प्रदूषण जांच केन्द्र के पास ही कचरा...

रेवाड़ी. सफाईकर्मियों की हड़ताल के चलते शहर कई जगह संगठन सफाई अभियान चला रहे है व नप की टीम कचरा उठवा रही है। ट्रामा सेंटर के पास सड़क पर फैला कचरा व बदबू से मुंह पर कपड़ा रखकर जाती महिला।

रेवाड़ी. सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मोती चौक बाजार में सफाई करते संगठनों के सदस्य व दुकानदार।

नप अधिकारियों ने भी पुलिस बल की मौजूदगी में उठवाया कूडा

इधर बावल मे नपा अधिकारियों व हड़तालकर्मियों में नोक-झोंक

अधिकतर बाजारों में व्यापारियों ने चलाया सफाई अभियान

शहर के मोती चौक पर अमित यादव, अशोक मुदगिल,प्रियंका यादव, माेहन तिवाड़ी व अन्य ने गोकल गेट तक सफाई अभियान चलाया। इधर पंजाबी मार्किट में विनोद अरोडा व अंशुल रूपेला सहित अन्य व्यापारियों ने हाथों मंे झाडू लेकर सफाई अभियान चलाया। रेलवे रोड पर सुनील सहित आधा दर्जन से अधिक व्यापारी नप की टीम के साथ मिलकर सफाई करते दिखाई दिए। इधर ठठेरा चाैक व अन्य चौक पर भी इस अभियान को चलाया गया। नप ईओ मनोज यादव ने बताया कि शहर के करीब 35 डंपिंग प्वाइंट से कूड़ा उठवा दिया गया है। कहीं पर भी किसी कर्मचारी से कोई कहासुनी की बात सामने नहीं आई है। शनिवार को व्यापरियों, दुकानदारों व सामाजिक संगठनों ने एक साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। इसके व्यवस्था थोड़ी सुधरती दिख रही है।

खबरें और भी हैं...