पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • सरसों की खरीद में हो रही धांधलीबाजी के विरुद्ध किसानों ने की हड़ताल

सरसों की खरीद में हो रही धांधलीबाजी के विरुद्ध किसानों ने की हड़ताल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरसों की खरीद में हो रही धांधलीबाजी के विरुद्ध किसानों ने की हड़ताल

बवानीखेड़ा |
सरसों की खरीद में धांधली की न्यायिक जांच के लिए अखिल भारतीय किसान सभा के प्रतिनिधियों ने प्रधान मास्टर शेर सिंह नेतृत्व में अनाज मंडी परिसर पहुंचे। किसानों द्वारा प्रदर्शन में भाग लेकर किसानों की मांगों का समाधान करवाने के लिए अधिकारियों से मांग की। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग पर सरसों की खरीद में मनमानी का आरोप लगाते हुए बताया कि सरसों की खरीद फरोख्त में यहां के अधिकारियों ने भारी धांधलेबाजी कर लाखों रुपये की सौदेबाजी कर जिले के किसानों के हकों पर डाका डाला है। प्रधान ने इस धांधलेबाजी की जांच की मांग की। इस धांधली व फर्जीवाड़े के विरुद्ध 16 अप्रैल को बवानीखेड़ा क्षेत्र किसान डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर खरीद केंद्र स्थापित कराने के लिए अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।

खबरें और भी हैं...