पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • जनक्रांति रथ यात्रा हरियाणा की सत्ता परिवर्तन का काम करेगी : दीपेंद्र हुड्डा

जनक्रांति रथ यात्रा हरियाणा की सत्ता परिवर्तन का काम करेगी : दीपेंद्र हुड्डा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि तीन जून को पानीपत के समालखा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में होने वाली जनक्रांति रथ यात्रा हरियाणा की सत्ता परिवर्तन का काम करेगी व इसी के साथ प्रदेश में बदलाव शुरू हो जाएगा।

सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा गांव धनाना में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में प्रजातंत्र का गला घोंटने और जनादेश का अपमान करने की कोशिशों की निंदा करते हुए कहा कि इस के साथ ही भाजपा की तानाशाही सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सांसद ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से किए 154 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज किसान, मजदूर, कर्मचारी,व्यापारी, युवा हर वर्ग इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुका है। उन्होंने कहा कि यह चुनावी साल है और एक बार फिर से भाजपा मूल समस्याओं और मुद्दों से ध्यान भटका कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश करेगी। भाजपा की ऐसे कुत्सित इरादों से सावधान रहने का समय है। उन्होंने युवाओं से आर-पार की लड़ाई के लिए जुट जाने का आह्वान करते हुए कहा कि जो प्रदेश विकास मे सबसे आगे था वह आज सबसे पिछड़ा हुआ है।

जनसभा के आयोजक सरपंच विजय जताई ने कहा कि 3 जून से आरंभ हो रही जन क्रांति रथ यात्रा का बवानीखेड़ा क्षेत्र में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप सिंह, सतपाल सांगवान, सोमवीर सिंह, डॉ. शिवशंकर भारद्वाज, ठाकुरलाल रहे।

गांव धनाना में जनसभा को संबोधित करते रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा।

खबरें और भी हैं...