पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • किरयाणा की दुकान में हजारों के सामान पर हाथ साफ

किरयाणा की दुकान में हजारों के सामान पर हाथ साफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बवानीखेड़ा में एक किरयाणा स्टोर की दुकान में चोरों ने घुसकर हजारों के सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरो ने चोरी करके दुकान का शटर खुला छोड़ दिया और रही सही कसर पशुओं ने पूरी कर दी।

दुकान संचालक महेन्द्र कुमार हांडा ने बताया कि उसने नगर पालिका कार्यालय के समीप एक किरयाणा की दुकान की हुई है। मंगलवार रात्रि को भी वह अपनी दुकान को ठीक तरह से बढ़ाकर गया था। सुबह उसे पता चला की उसकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसकी दुकान से वाहन के कागजात, तेल, घी, चीनी, दाल, चावल सहित नकदी चोरी हो चुका था।

खबरें और भी हैं...