पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Hisar
  • गांव जाटू लोहारी में 27 मई को हरी चुनरी चौपाल में आएंगी नैना चौटाला

गांव जाटू लोहारी में 27 मई को हरी चुनरी चौपाल में आएंगी नैना चौटाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बवानीखेड़ा | महिलाओं के सम्मान को लेकर इनेलो पार्टी सदैव अग्रणी रही है। महिलाओं के सम्मान की खातिर इनेलो पार्टी 27 मई लोहारी जाटू में हरी चुनरी चौपाल कर रही हैं जिसमंे नैना चौटाला शिरकत करेंगी और इसमें बवानीखेड़ा की हजारों की संख्या में महिलाएं भाग लेंगी।

यह बात इनेलो की महिला विंग की प्रदेशाध्यक्षा शीला भ्याण ने कस्बे के बड़े गुरुद्वारा में बैठक में कहे। उन्होंने बताया कि बीजेपी सरकार में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा लगा रही है और प्रदेश में आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म जैसे अपराध हो रहे हैं। महिलाओं को सम्मान दिलाने में बीजेपी सरकार नाकाम रही है। आने वाली सरकार बसपा और इनेलो गठबंधन की होगी। जिलाध्यक्ष सुनील लांबा ने बताया कि जब से प्रदेश में इनेलो और बसपा पार्टी का गठबंधन हुआ है तब से बीजेपी व कांग्रेस के नेताओं की नींद उड़ गई हैं। इस अवसर पर इंदु परमार, दया भुरटाना, गुड्डी लांग्यान, वीना सारसर, सिलोचना पोटलिया, सुमन कुंगड़, निर्मला परमार, जगदीश, राजबीर, मनमोहन भुरटाना, विकास बड़सी अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...