पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहनाइयों की गूंज शुरू, 50 करोड़ के व्यापार का अनुमान

शहनाइयों की गूंज शुरू, 50 करोड़ के व्यापार का अनुमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी-विवाहों का सीजन शुरू होने के साथ ही पिछले काफी समय से सुस्त पड़े बाजार एक बार फिर से गुलजार नजर आने लगे हैं। बाजारों में इन दिनों शादी-विवाहों के अवसर पर काम आने वाले सामानों की बिक्री जोरों पर हैं। व्यापारिक संगठनों के मुताबिक शादी-विवाह के सीजन में करीब 50 करोड़ का मोटा अनुमान है। इनमें सबसे अधिक सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। गौरतलब है कि 18 अप्रैल को आखातीज के अबूझ सावे से शादी-विवाहों की शुरुआत हो रही है। इसके बाद इसी माह 20 व 29 अप्रैल को भी शादियों की दृष्टि से बड़ा सावा बताया जा रहा है। वहीं इन दिनों फसल बिक्री के बाद किसानों की जेब में रुपए आने से इन्हीं सावों में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों में शादियों की भरमार रहती है। कस्बे के बाजारों में इन दिनों शादी के सामान की खरीदारी से भरे वाहन खूब देखे जा रहे हैं। इन वाहनों की रेलमपेल से बाजारों में जाम की भी स्थिति बन रही है।

खरीदारी

ग्राहकों की भीड़ से दुकानदारों के खिले चेहरे, आखातीज पर रहेगा अबूझ सावा, बाजार ग्राहकों से हुए गुलजार

सर्राफा व वाहनों की खरीद में भी हुआ इजाफा

अक्षय तृतीया का अबूझ सावा होने के कारण जहां बाजारों में ग्रहकों की रौनक बढ़ी है वहीं सर्राफा एवं वाहनों की बिक्री में भी इजाफा नजर आने लगा है। लोगों ने लेन-देन के लिए वाहनों व आभूषण की खरीद फरोख्त शुरू कर दी है। किराना सहित इलेक्ट्रोनिक्स बाजार में भी ग्राहकों की लकदक बढ़ने लगी है। जिससे इस बार अच्छे व्यापार का अनुमान लगाया जा रहा है।

शादी-विवाह का सीजन शुरु होने से बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। दुकानदारों में भी उत्साह का माहौल है। बाजारों में कस्बा सहित आस पास के क्षेत्रों के लोगों का भी हुजूम उमड़ने लगा है। गत वर्षों की अपेक्षा उम्मीद है कि इस बार बाजारों मंे अच्छी बिक्री रहेगी। विनोद सिंघल, अध्यक्ष व्यापार महासंघ बयाना

खबरें और भी हैं...