पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुदाई में टूटी पेयजल लाइन 15 दिन से आ रहा गंदा पानी

खुदाई में टूटी पेयजल लाइन 15 दिन से आ रहा गंदा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे की शिवगंज अनाज मंडी इलाके में बीते 15 दिन से लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। जलदाय विभाग को बार-बार अवगत कराने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।

स्थानीय निवासी मोहनलाल गुप्ता ने बताया कि करीब 15 दिनों से जलदाय विभाग की सप्लाई में नलों में मिट्टीयुक्त गंदा पानी आ रहा है। समस्या को लेकर गत 7 अप्रैल को सुगम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गुप्ता ने बताया कि बीते दिनों एक निजी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी की ओर से अंडरग्राउंड केबिल डालने के लिए जगह-जगह खोदे गए गड्ढों के बाद से गंदा पानी पीने की समस्या शुरू हुई है। इस संबंध में वार्ड पार्षद सुनीता गुप्ता ने बताया कि वार्ड निवासियों की शिकायत के बाद जलदाय विभाग के अधिशाषी अधिकारी को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पाई है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में जलदाय विभाग के जेईएन रामचरन मीना ने बताया कि पहले शिकायत आई थी इस पर लीकेज सही करा दिए गए थे। लाइन में थोड़ी-बहुत मिट्टी रह गई होगी जिसकी वजह से दिक्कत आ रही होगी। उसे दूर कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...