ब्राह्मण समाज का विवाह सम्मेलन 18 को
बयाना | ब्राह्मण समाज समिति की ओर से आखातीज पर 18 अप्रैल को समाज का प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जाएगा। कस्बे की बिजलीघर रोड स्थित परशुराम धर्मशाला परिसर में होने वाले इस सम्मेलन में पांच जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे। सम्मेलन समिति के संयोजक रुपेन्द्र शर्मा ने बताया कि सुबह 11 बजे से शुरु होने वाले कार्यक्रम में सामाजिक संगोष्ठी भी होगी। इसी के साथ सामूहिक बारात व फेरों के कार्यक्रम होंगे। वर-वधु को कमेटी की ओर से भामाशाहों के सहयोग से करीब 1.50 लाख की लागत से गृहस्थी में काम आने वाली वस्तुएं जैसे फ्रिज, पलंग, कूलर, सिलाई मशीन, बर्तन, घड़ी, पंखा आदि दी जाएंगी।