पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजयुमो कार्यकताओं ने किया शौर्य शक्ति सम्मेलन

भाजयुमो कार्यकताओं ने किया शौर्य शक्ति सम्मेलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोकरण परमाणु परीक्षण के 20 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो की ओर से शुक्रवार शाम कस्बे के एक मैरिज होम में शौर्य शक्ति सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन की मुख्य अतिथि जिला प्रभारी तपस्या कोली रहीं। जबकि अध्यक्षता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन रारह ने की। विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मसिंह चौधरी, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा व जिला महामंत्री लखपत गुर्जर रहे। अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को पोकरण से लाई गई रज (मिट्टी) का कलश भी भेंट किया। जिला प्रभारी तपस्या कोली ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी ने पोकरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को देश की सामरिक शक्ति से अवगत कराया था। इससे युवाओं सहित पूरे देश के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया था। जिलाध्यक्ष मोहन रारह ने केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। युवा मोर्चा के शहर मंडल अध्यक्ष अनुज उपाध्याय, ग्रामीण अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी, पुष्पेन्द्र कुशवाह, कृष्णा दारापुरिया, होलू जादौन, जगमोहन खटाना, सत्यप्रकाश गुर्जर, यतिन गर्ग, मंगतीराम आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री अरुण प्रधान ने किया।

खबरें और भी हैं...