पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आग से ईधन व पशुचारा जलकर हुआ खाक

आग से ईधन व पशुचारा जलकर हुआ खाक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैर | कस्बा के बयाना गेट स्थित एक किसान के पशु चारे व ईंधन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना पर नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया। दमकल कर्मी धारासिंह ने बताया कि बयाना गेट निवासी लालनसिंह पुत्र मंगती राम सैनी के शुक्रवार दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से घर के पीछे रखे ईंधन व पशु चारे में आग लग गई। सूचना नगर पालिका को दी गई। मौके पर दमकल पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया। आग से करीब एक ट्रॉली पशुचारा व चार ट्रॉली ईंधन जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका वैर की दमकल छोटी होने की वजह से आग बुझाने में काफी परेशानी होती है इस संबंध में कई बार पालिका प्रशासन से बड़ी दमकल की मांग की जा चुकी है।

खबरें और भी हैं...