- Hindi News
- National
- पीडब्लूडी ने मिट्टी के टीलों की ऊंचाई कराई कम, दैनिक भास्कर के जरिए समस्या संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने दिखाई गंभीरता
पीडब्लूडी ने मिट्टी के टीलों की ऊंचाई कराई कम, दैनिक भास्कर के जरिए समस्या संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने दिखाई गंभीरता
कस्बे के ब्रह्मबाद रोड स्थित लाल दरवाजा रेलवे फाटक पर चल रहे आरओबी निर्माण कार्य के दौरान खुदाई के बाद सड़क सहारे बने मिट्टी के टीलों की ऊंचाई कम कर दी गई है। इससे अब हादसों की संभावना नहीं रहेगी। गौरतलब है कि मिट्टी के इन टीलों से बिजली तारों की ऊंचाई कम रह जाने से हादसों का खतरा बना हुआ था। बुधवार शाम पास ही की बस्ती का एक 8 वर्षीय बालक बिजली के तारों से चिपककर झुलस गया था। समस्या को लेकर शुक्रवार के अंक में दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर के लिए पीडब्लूडी अधिकारियों को उनका वर्जन लेने के लिए संवाददाता ने जब समस्या से अवगत कराया तो अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्परता दिखाते हुए रात को ही ठेकेदार को निर्देश देकर टीलों की ऊंचाई कम कराना शुरू कर दिया। पीब्डलूडी के जेईएन छैलबिहारी शर्मा ने बताया कि दैनिक भास्कर के जरिए समस्या की जानकारी होते ही हाथोंहाथ रात को ही ठेकेदार को निर्देश देकर मिट्टी के टीलों को जेसीबी से नीचा कराया गया। जेईएन ने भी माना कि मिट्टी के ऊंचे हुए टीलों से वास्तव में ही खतरा था।