पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सचिन पायलट का बयाना पहुंचने पर किया स्वागत

सचिन पायलट का बयाना पहुंचने पर किया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को रेलवे स्टेशन पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का स्वागत किया गया। पायलट स्वर्ण मंदिर मेल से दिल्ली से गंगापुर सिटी जा रहे थे। सुबह करीब 11.15 बजे ट्रेन के बयाना स्टेशन पहुंचने पर पायलट अपने कोच से नीचे उतरे। जहां प्लेटफार्म पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच उनका स्वागत किया। पायलट ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटकर फील्ड में मेहनत करने को कहा। चुनावी वर्ष होने से इस बार कार्यकर्ताओं की अच्छी-खासी भीड़ भी देखने को मिली। इस अवसर पर पशुधन विकास बोर्ड के पूर्व चेयरमैन बृजेन्द्र सिंह सूपा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरसिंह सूपा, जिला महासचिव बनवारी लाल हरजाई, सुभाष गुर्जर, मुकेश सूपा, मनोज पटेल, अशोक गर्ग, बाबूलाल वर्मा, सुरेन्द्र मावई, डॉ लोकेश धोबी, राजेश लड्डा, राकेश खटीक, मोहन मिश्रा, धीरेंद्र बैंसला, राहुल उपाध्याय, ओमप्रकाश गुप्ता, हजारीलाल आदि मौजूद रहे।

बयाना. रेलवे स्टेशन पर पायलट का स्वागत करते कार्यकर्ता।

खबरें और भी हैं...