पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भगवान परशुराम का अभिषेक, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

भगवान परशुराम का अभिषेक, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बुधवार को ब्राह्मण समाज समिति की ओर से बिजलीघर रोड स्थित परशुराम धर्मशाला पर अभिषेक व धार्मिक कार्यक्रम किए गए। सुबह परशुराम भगवान का दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर अध्यक्ष बलदेव तिवारी, महेन्द्र सलेमपुरिया, प्रकाश शर्मा, हीरालाल तिवारी, राजेन्द्र शर्मा, रामबाबू तिवारी, रुपेन्द्र शर्मा, हितेश पाराशर आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार आदिगौड़ ब्राह्मण समाज की ओर से भीतरबाड़ी स्थित धर्मशाला पर पं. दिनेश शर्मा ने भगवान परशुराम का अभिषेक एवं पूजन वेदमंत्रों के साथ कराया। इस मौके पर अध्यक्ष बृजेश शर्मा, सत्यदेव गौड़, दिलीप शर्मा, अश्विनी शर्मा, गोपाल गौड़, नरेश गौड़, नक्षत्र, विष्णु शर्मा, राजीव जैमिनी, भूमिका, घनश्याम आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार दमदमा गांव स्थित लक्ष्मीनारायण वृक्ष की श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर घर-परिवार में सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर सुनीता गुप्ता, बीना सिंघल, सुषमा गहलोत, कल्पना सिंघल, मेघा सिंघल आदि मौजूद रहे।

रूपवास। ब्राह्मण समाज सेवा समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अध्यक्ष राजेश पाराशर की अध्यक्षता में मनाया। उपाध्यक्ष नवीन दुबे ने बताया कि हनुमान मंदिर पर सुबह भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप जलाया। इसके बाद हवन यज्ञ कर प्रसादी वितरित की। इस मौके पर केके शर्मा, धीरज शुक्ला, अभिषेक, नंदराम, अजीत, प्रेमप्रकाश, प्रमोद शर्मा, पुरुषोत्तम आदि थे।

नगर। ब्राह्मण समाज समिति की ओर से भगवान परशुराम का अभिषेक किया गया। ब्राह्मण धर्मशाला पर नत्थीलाल मिश्रा, रमेशचंद लवानिया व शिवदत्त कटारा द्वारा पंचामृत के साथ भगवान परशुराम का अभिषेक कर हवन में वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ पूर्णाहुति दी। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष विपिनकान्त शर्मा ने वर्ष 2016-18 का आय-व्यय प्रस्तुत किया। जबकि मंत्री रविकांत तिवाडी ने वर्तमान कार्यकारिणी के चुनाव कराने की बात कही। लोगों ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यक्ष ब्रह्मानंद दाढ़ीवाला, रमेश चंद, कैलाश चन्द, राजेश, तेजकरण, सुनील शर्मा, अमरचंद आदि मौजूद थे।

सीकरी। परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज ने नरसिंह भगवान मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम किए। अध्यक्ष गणपत शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सामूहिक कीर्तन, अभिषेक और आरती की गई। इस अवसर पर गोपाल शर्मा, योगेश शर्मा, प्रहलाद, परमा आदि मौजूद थे।

नदबई। कस्बे में परशुराम धर्मशाला में दुग्धाभिषेक कर परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर पंडित बृजेश लवानिया ने मंत्रोचारण कर पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर देवकीनंदन लवानिया, अमित उपवन, प्रशान्त उपाध्याय, अनुभव, निक्की, तेजीराम लवानिया, हिमांशू, अशोक आदि मौजूद थे।

कामां। अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती मनाई गई। काम्यवन शोध संस्थान के निदेशक डॉक्टर रमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि अभिषेक व हवन हर वर्ष परशुराम जयंती पर काम्यवन शोध संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा किया जाता है।

डीग। भगवान विष्णु के छटवें अवतार भगवान परशुराम का जन्मदिन ब्राह्मण समाज द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर राकेश व्यास, हीराशंकर शर्मा, शिवम, योगेश शर्मा, ब्रजेश, गिरीश शर्मा, नीटू, राजेश, मदनमोहन, उमेश, सुबोध, ललित तिवारी, पंकज शर्मा, मोहनलाल बंशी वाले, रमन शर्मा, नीरज सहित बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोग मौजूद थे।

सौंख|भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को राप्रावि द्वितीय में भाजपा के प्रहलाद सिंह व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित की। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। इस मौके पर जवाहरलाल, चतुर्भुज, डॉ. देवीप्रसाद, मेघश्याम, ऋषि शर्मा, योगेश, मथुरेश, दिनेश, महावीर आदि सहित संस्था प्रधान डोरीलाल, सागर, स्वाति, गौरीशंकर, विजेंद्र, संगीता आदि मौजूद थे।

नगर भगवान परशुराम का अभिषेक करते समाज के लोग।

भगवान परशुराम का किया सामूहिक पूजन

जुरहरा। ब्राहम्ण समाज द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा का अभिषेक कर परशुराम जन्म दिवस मनाया। समाज के अध्यक्ष टीटूराम शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में चतुर्भुज मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंडित गोवर्धनलाल शर्मा द्वारा भगवान का पंचामृत से अभिषेक कराया गया, सामूहिक पूजन एवं आरती कर भक्तों में प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर बाबूलाल पाठक, महेशचंद शर्मा, सोहनलाल शर्मा, अखिल वशिष्ठ, कपिल पाठक, कमल शर्मा, तुषार शर्मा आदि मौजूद थे।

जुरहरा। भगवान परशुराम की पूजा करते विप्र बन्धु।

खबरें और भी हैं...