अंगदान से जरूरतमंदों को मिलता है नया जीवन, जागरुकता पर कार्यशाला हुई
आरएसएस की इकाई समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की ओर से कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में अंगदान जनजागृति को लेकर कार्यशाला डॉ. वेदप्रकाश आर्य की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में संगठन के प्रांतीय प्रभारी कमल कुमार ने समाज में अंगदान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे हम शरीर के किसी अंग की कमी के कारण असहाय व अक्षम लोगों को नया जीवनदान दे सक्षम बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से अंगदान के प्रति जागरुकता लाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में नेत्रदान को लेकर पोस्टर विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में अंगदान के लिए लोगों को प्रेरित करने के लिए कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। कार्यकारिणी में बृजमोहन गुप्ता एडवोकेट को संरक्षक, डॉ. श्रवण गुप्ता को संयोजक, डॉ. विष्णु गुप्ता को सह संयोजक हरीमोहन गर्ग को व्यवस्था प्रमुख, सोमेश शर्मा को युवा प्रमुख, हैप्पी गर्ग को सहप्रमुख सहित प्रदीप कोली, रामकिशन सैनी, नवीन जैन, अशोक गुप्ता, मुरलीमोहन एडवोकेट, कुमार प्रवीन, राजीव शर्मा, मुकुट भारद्वाज, देवीसिंह प्रजापति, नरेश सिंघल को कार्यकारिणी सदस्य के रुप में शामिल किया गया।
बयाना. अंगदान पोस्टर का विमोचन करते अतिथि।