पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंधड़ के 7 दिन बाद भी नहीं आई बिजली, लोग परेशान

अंधड़ के 7 दिन बाद भी नहीं आई बिजली, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेज अंधड़ व बारिश से बेपटरी हुआ जनजीवन क्षेत्र के दर्जनों गांव में सात दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाया। करीब एक दर्जन गांवों में बुधवार तक भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई। बिजली नहीं आने से स्कूल-कॉलेज के परीक्षार्थी पढ़ाई को लेकर परेशान है। परीक्षार्थियों को दीपकों व लालटेन की रोशनी में पढ़ाई करनी पढ़ रही है। वहीं शादी-विवाह वाले परिवारों में भी बिजली नहीं आने से व्यवस्थाएं गडबडाई हुई हैं। अंधड़ में टूटे पोलों को दुबारा लगाकर लाइन खींचने के काम में जुटे डिस्कॉम कर्मी भी लगातार काम से परेशान हो गए हैं। वर्तमान जीवन व्यवस्था की आधार बिजली नहीं आने से पेयजल संकट के हालात खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार तक गांव चौखंडा, टोंटपुरा, नारौली, चकनावली, तालिमपुर सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। बिजली नहीं आने से इन गांवों में ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो रहा है। बिजली नहीं आने से पेयजल को लेकर बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। क्योंकि पानी का स्तर जमीन में काफी नीचे जाने से कुएं हैंडपंप आदि सूख चुके हैं। पेयजल के अधिकतर स्त्रोत बिजली पर ही निर्भर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं आने से पेयजल संकट खड़ा हो गया हे। वहीं इन दिनों बच्चों की परीक्षाओं के साथ-साथ शादी-विवाहों का सीजन चल रहा है। इससे बेहद तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पोलों को लगाने के लिए फील्ड में जा रहे डिस्कॉम कर्मियों के कंठ भी पानी नहीं मिलने से तेज गर्मी में सूख रहे हैं।

रारह। कस्बे में पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से बिजली आपूर्ति नहीं होने से 7 ग्राम पंचायतों की करीब 55 हजार की आबादी पर एक मात्र सीएचसी पर मरीजों को एक्सरे सहित लैब पर सीवीसी जांच की सुविधा न मिलने से मरीज अधूरा इलाज कराने को मजबूर है। साथ ही बिजली न होने की वजह से सीएचसी पर रखी एक्सरे मशीन व अन्य जांच के लिए लैब में रखी मशीन शोपीस बन कर रह गई है।

वहीं चिकित्सकों व नर्सेज कर्मियों के लिए भी पानी का अभाव बना हुआ है। जिसकी वजह से अस्पताल की साफ-सफाई तक नहीं हो पा रही है। सीएचसी पर कार्यरत नर्सेजकर्मी ने नाम न बताने पर कहा कि सीएचसी को बिजली आपूर्ति न मिलने से बेक्सिंग जैसी महत्वपूर्ण दवा को भरतपुर अस्पताल भेजा गया है।अगर इससे सबंधित कोई मरीज आता है तो उसको भरतपुर रैफर करने के अलावा हमारे पास कोई चारा नही है।

दर्जनों गांवों के लोग अंधेरे में रात गुजारने को मजबूर, पेयजल संकट गहराया, परीक्षार्थी और शादी वाले घरों में हो रही अधिक परेशानी

बयाना. गांव चौखंडा में बिजली नहीं आने से दीपक की रोशनी में पढ़ते परीक्षार्थी।

अंधड़ के कारण काफी संख्या में पोल टूटे हैं। निगमकर्मी लगातार काम कर बिजली सुचारु करने में लगे हैं। लेकिन फिर भी अभी कुछ गांव रह गए हैं। कई जगह तकनीकी दिक्कतें भी आ रही हैं। जिन्हें दूर कर मंगलवार तक सभी जगह बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

आरपी चौधरी, एईएन, जयपुर डिस्कॉम बयाना

खबरें और भी हैं...