भैरव धाम पदयात्रा कल से
बयाना। कस्बे के भैरव भक्त मंडल की ओर से शुक्रवार को शाम 4 बजे बामडा हनुमान मंदिर से भैरव धाम श्यारौली के लिए पदयात्रा रवाना होगी। संयोजक शुभम जैन ने बताया कि पदयात्रा में करीब सौ श्रद्धालु शामिल होंगे। पदयात्रा 22 अप्रैल को श्यारौली पहुंचेगी। जहां फूल बंगला सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम किए जाएंगे।