पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिनी ट्रक में भरे ३४ मवेशी कराए मुक्त

मिनी ट्रक में भरे ३४ मवेशी कराए मुक्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना | कोतवाली पुलिस ने बुधवार तड़के कस्बे के कचहरी रोड पर कार्रवाई करते हुए मिनी ट्रक में निर्दयतापूर्वक भरे 34 भैंस-पाड़ों को मुक्त कराकर चालक व पशु मालिक को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल सोरन सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हिंडौन की ओर से आए मिनी ट्रक को रुकवाकर चैक किया तो उसमें 20 भैंस व 14 पाड़े निर्दयतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरे हुए थे। जिनके चारे-पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी तथा न ही पशुओं बावत कोई वैध दस्तावेज था। इस पर पशुओं को मुक्त कराकर दो आरोपियों दौसा के महवा थाना क्षेत्र के रोथडिय़ा निवासी इकबाल व करौली के अकील को गिरफ्तार किया गया।

खबरें और भी हैं...