बिजली का तार टूटने से किसान की मौत
बयाना | गावं दहगांव में मंगलवार की सुबह खेत में काम कर रहे किसान फूलसिंह के ऊपर बिजली का तार टूट कर गिर गया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने विद्युत डिस्कॉम के कर्मचारियों लाइन मैन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया तथा पुलिस से डिस्कॉम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर मृतक के भाई मोहनसिंह की ने थाने में मामला दर्ज कराया है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे एएसआई कप्तान सिंह ने आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराया तथा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।