भरतपुर | राजस्थान विवि जयपुर की ओर से आयोजित बीए पार्ट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पूर्व छात्र एवं बी-कॉम पार्ट द्वितीय, तृतीय पूर्व छात्र अनिवार्य अनुप्रयोग प्रायोगिक परीक्षा 21 मई को एमएसजे महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे से होंगी। प्राचार्य डॉ. उमेशचंद शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा केन्द्र पर गुरू माधवानंद रूपवास, राजकीय महाविद्यालय डीग, राजकीय महाविद्यालय बयाना, एमएन कॉलेज हलैना, बलवीर सिंह कॉलेज अस्तावन, डीपीएम कॉलेज सरसैना एवं संस्कार कॉलेज नदबई के छात्र भी प्रायोगिक परीक्षा देंगे। अनुपस्थित रहने पर महाविद्यालय प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं है।