पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुरीतियों को मिटाने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी, 51 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

कुरीतियों को मिटाने के लिए सामूहिक प्रयास जरुरी, 51 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव भगोरी में शनिवार से संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। कथाव्यास स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ युवाचार्य के सानिध्य में सुबह बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकली। इसके बाद प्रवचनों में पहले दिन कथाव्यास ने वर्तमान युग में समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, नशा आदि को समूल नष्ट करने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। प्रवचनों में कथाव्यास ने कहा कि भागवत के श्रवण से मनुष्य भव सागर से तर कर मोक्ष को प्राप्त करता है। इस अवसर पर पतीराम धाकड़, गोपाल, गोविंद, रमन, विनोद, कृष्णा, गणेश आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर बाबूलाल गर्ग, मदनलाल, बेनीप्रसाद, जगदीश, गिरीश, प्रहलाद, पीकेश आदि मौजूद रहे।

रुदावल। गांव पिचूना के गरुणजी मंदिर पर पितरों की अक्षय प्राप्ति के लिए संत पूरनदास महाराज के सानिध्य में भागवत कथा का शुभारंभ शनिवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा बैंडबाजों की धुन के साथ गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। जिसका जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया।

भुसावर. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

108 महिलाओं ने भागवत के लिए निकाली कलश यात्रा

भुसावर। गांव नरहरपुर के काल भैरव मंदिर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के लिए गांव के विभिन्न मार्गों से होकर महिलाओं ने 108 कलश धारण कर मंगल कलश यात्रा निकाली। मंदिर के महंत जगदेव गोठिया ने बताया कि गांव के काल भैरव मंदिर पर जन सहयोग से श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुई जिसके लिए महिलाओं ने बैंड बाजों के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली। कथावाचक पंडित रामनारायण शास्त्री ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक श्रवण करायी जायेगी। वहीं कथा के समापन पर हवन एवं भंडारा 26 मई को होगा। इस अवसर पर शिवचरण, लालाराम सैनी, राजू, दिलीप सहारिया, मनोज, रतभान एवं रामलाल आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...