पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सामाजिक जीवन में आनंद की अनुभूति के लिए एक दूसरे का सहयोग जरुरी

सामाजिक जीवन में आनंद की अनुभूति के लिए एक-दूसरे का सहयोग जरुरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना. ब्रह्मबाद गांव में रामकथा के शुभारंभ पर निकलती शोभायात्रा में शामिल लोग।

भास्कर संवाददाता|बयाना

गांव पुराबाई खेड़ा में भक्त मंडल की ओर से रविवार से कलश यात्रा के साथ संगीतमय भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। महंत सुदर्शनदास महाराज के सानिध्य में शुरु हुई भागवत कथा के पहले दिन प्रवचनों में कथाव्यास विशंभरदयाल शास्त्री ने कहा कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति को आध्यात्म के साथ-साथ सांसारिक जीवन को जीने का ज्ञान प्राप्त होता है। कथाव्यास ने लोगों से अपने मन-वचन व कर्म में सामाजिक सहयोग की भावना रखने का आव्हान किया। इस मौके पर सुरेश दीक्षित, छीतरसिंह, मंगतीराम, गोविंदा, मुकुंद, गिरीश, भीमसिंह, धनेश आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार गांव ब्रह्मबाद में बगीची वाले हनुमान मंदिर पर अयोध्यावासी राजेन्द्र दास महाराज के सानिध्य में रामकथा का आगाज हुआ। सुबह बैंडबाजों के साथ कलश शोभायात्रा निकाली गई। प्रवचनों में कथाव्यास ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर मर्यादा धर्म का पालन करने का आव्हान किया। इस मौके पर मुकेश तिवारी, बबलू पाराशर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...