पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वयं सहायता समूह की बैठक में स्वरोजगार शुरु कर आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

स्वयं सहायता समूह की बैठक में स्वरोजगार शुरु कर आत्मनिर्भर बनने पर दिया जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत रविवार को पंचायत समिति स्थित गुर्जर मार्केट में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की बैठक हुई। नगरपालिका में योजना की प्रभारी सीओ राजबाला गुर्जर व आरओ प्रवेन्द्र चौधरी ने स्वयं सहायता समूहों से उनके द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी लेते हुए, इस संबंध में सरकार द्वारा दिए गए नए निर्देशों के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक तरक्की में भागीदार बन सकती हैं। इसिलए आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया गया। समूहों की महिलाओं ने स्वरोजगार के तहत उनके द्वारा निर्मित गृहोपयोगी वस्तुओं के नमूने प्रदर्शित किए। जिन्हें स्वीकृति के लिए सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

समूह की महिलाओं ने योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदत्त राशि को अभी तक नहीं भेजे जाने पर रोष जताया तथा राशि उपलब्ध कराए जाने की मांग की।

ताकि स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ाकर अपने परिवार को एक नई दिशा दे सकें। इससे उनमें आत्म विश्वास भी पैदा होगा और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकेंगी। अन्य बातों पर भी चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...