पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओउम मानव सेवा समिति की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

ओउम मानव सेवा समिति की बैठक में सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना। ओउम मानव सेवा समिति की बैठक रविवार को गांधी चौक स्थित पाराशर भवन परिसर में समिति अध्यक्ष परमोलीराम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति की ओर से सामाजिक सहायतार्थ चलाए जा रहे प्रकल्पों के तहत शांति वन में लकड़ियों की उपलब्धता व सदस्यता अभियान चलाए जाने पर चर्चा हुई।

यहां पर कई अन्य िबन्दुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा केदारनाथ लोहिया के इस्तीफा दिए जाने से रिक्त हुए कोषाध्यक्ष पद पर हृदयसुमन उपाध्याय को मनोनीत कर कार्यभार दिला कर बधाई देते हुए निष्ठा से कार्य करने की बात कही। गया। इस मौके पर सचिव राजेन्द्र शर्मा, पूरन मित्तल, किशनचंद गुप्ता, घनश्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...