बयाना. शेरगढ़ गांव में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि
बयाना| शेरगढ़ में युवा खेलप्रेमियों की ओर से रविवार से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरु हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन गुर्जर नेता दीवान शेरगढ़ ने फीता काटकर व बॉल खेलकर किया। वक्ताओं ने कहा कि खेलों से जहां तन-मन स्वस्थ रहता है वहीं अनुशासन की भावना भी विकसित होती है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच भगोरा व समोगर की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें समोगर की टीम पांच विकेट से विजयी रही। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भगोरा की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 91 रन बनाए। जवाब में समोगर की टीम ने पांच विकेट खोकर नौ ओवर में विजयी लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गुमान सिंह, प्रताप, लखन, विष्णु, विश्वेन्द्र, सुगरसिंह आदि मौजूद रहे।