पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कलसाड़ा में दो दिन से बिजली नहीं, पेयजल को भटके ग्रामीण

कलसाड़ा में दो दिन से बिजली नहीं, पेयजल को भटके ग्रामीण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना। गांव कलसाड़ा में दो दिन से बिजली नहीं आने से भीषण गर्मी में ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली नहीं आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं अधिकतर पेयजल स्त्रोतों के बिजली आधारित होने से गांव में पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया है। भाजयुमो महामंत्री मनोज उपाध्याय सहित सुरेन्द्र शर्मा, लक्ष्मण चौधरी, रोहित, संतोष, हरिओम, अनंगपाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं आने से छाए पेयजल संकट से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीण पेयजल के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।

खबरें और भी हैं...