सामूहिक विवाह सम्मेलनों में 47 जोड़ों का हुआ विवाह
रुदावल| अक्षय तृतीया पर स्वामी भरतानंद आश्रम सैदपुरा में जिला कुशवाह समाज विकास समिति एवं कस्बे के ढंढ़ार वाले हनुमानजी मंदिर में महात्मा ज्योतिबा फुले कुशवाहा समाज उत्थान फाउण्डेशन का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें 28 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक शोभारानी थी, अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य रामसिंह ने की। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य मीनूसिंह, समाज सेवी अजय कटारा और भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह राजावत थे।
बयाना. ब्राह्मण समाज समिति की ओर से परशुराम धर्मशाला पर सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पांच जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। देर शाम हुए विवाह कार्यक्रम में दूल्हों की बैंडबाजों के साथ सामूहिक निकासी निकाली गई।
हलैना. कस्बे के निडर पार्क पर निडर स्मारक समिति की ओर से माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। जिसमें 14 जोड़ों की शादी हुई। महंत अवधबिहारी दास सहित करीब 500 लोगों ने करीब 2 लाख रुपए का कन्यादान किया।