अंगदान जनजाग्रति पर हुई कार्यशाला
बयाना| आरएसएस की इकाई समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) की ओर से कस्बे के आदर्श विद्या मंदिर में अंगदान जनजागृति को लेकर कार्यशाला डॉ. वेदप्रकाश आर्य की अध्यक्षता में हुई। कार्यशाला में संगठन के प्रांतीय प्रभारी कमल कुमार ने समाज में अंगदान की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे हम शरीर के किसी अंग की कमी के कारण असहाय व अक्षम लोगों को नया जीवनदान दे सक्षम बना सकते हैं। उन्होंने लोगों से अंगदान के प्रति जागरुकता लाने का आव्हान किया। कार्यक्रम में नेत्रदान को लेकर पोस्टर विमोचन किया।