भरतपुर. टैक्स बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी।
भास्कर संवाददाता|भरतपुर
भरतपुर टैक्स बार एसोसिएशन की बैठक गुरुवार को चैंबर आफ कामर्स में हुई। इसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। राजेश चंद गुप्ता अध्यक्ष, अंकुर गुप्ता सचिव, मनीष बिंदल कोषाध्यक्ष, प्रवीन गुप्ता उपाध्यक्ष आईटी, अतुल गुप्ता उपाध्यक्ष जीएसटी, शोभित गोयल संयुक्त सचिव, संकल्प पीतलिया वैट एंड जीएसटी ग्रिवांस, विनय गर्ग आईटी ग्रिवांस चुने गए। इसके अलावा एक्युजिटिव मेंबर सुभाष गुप्ता, बनवारीलाल, एससी, एमएस मग्गो, राकेश, राजेंद्र, आनंद चौधरी, केके, स्टडी सर्किल मेंबर मनोज, अंकुर, केके गुप्ता, शरद कोठारी व अर्जुन गुप्ता चुने गए। साथ ही बयाना डिवीजन ग्रिवांस इंचार्ज सुभाष गोयल व डीग डिवीजन ग्रिवांस इंजार्च हर्ष चंद खंडेलवाल बनाए गए।