भरतपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर की बीए पार्ट तृतीय नियमित, स्वयंपाठी एवं भूतपूर्व छात्राएं बीए पार्ट द्वितीय की भूतपूर्व छात्राओं की गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा 22 व 23 मई को आरडी गर्ल्स महाविद्यालय में होंगी। प्राचार्य अशोक बंसल ने बताया कि छात्राएं अपना रोल नंबर, बैच नंबर की सूची की सूचना गृह विज्ञान विभाग में सूचना पट्ट पर देखें। उन्होंने बताया कि आर्य विद्यापीठ भुसावर श्री राधे राघव पीजी महिला महाविद्यालय वैर, एसएन कालेज हलैना एवं राजकीय महाविद्यालय बयाना की छात्राएं जिनका प्रायोगिक परीक्षा केन्द्र आरडी गर्ल्स कालेज में आया है, वो भी विभाग में संपर्क करें। विश्वविद्यालय जयपुर की बीए पार्ट तृतीय की नियमित, भूतपूर्व एवं स्वयंपाठी छात्राएं जिनकी संगीत विषय की प्रायोगिक परीक्षा का केन्द्र महाविद्यालय में है, वे आवश्यक रूप से 21 मई तक मधु शर्मा से संपर्क करें।