पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवरब्रिज के लिए खोदी गई मिट्‌टी पर खेलते समय करंट से बालक झुलसा

ओवरब्रिज के लिए खोदी गई मिट्‌टी पर खेलते समय करंट से बालक झुलसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बयाना। कस्बे के लाल दरवाजा रेलवे फाटक पर इन दिनों पीडब्लूडी की ओर से ओवरब्रिज निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा खुदाई के बाद मिट्टी को सड़क सहारे ही डाल दिया गया है। इससे सड़क सहारे मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे टीले बन गए हैं। मिट्टी के ये टीले इतने ऊंचे हो गए हैं कि ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार उसे छूने लगे हैं। इससे हरिजन बस्ती का आठ वर्षीय अंशु पुत्र दीपक खेलते हुए बिजली के तारों के संपर्क में आकर झुलस गया।

पूर्व पालिकाध्यक्ष कमलकिशोर ने बताया कि बुधवार शाम मिट्टी के इन टीलों के समीप पास ही की हरिजन बस्ती के बच्चे खेल रहे थे। इनमें से आठ वर्षीय अंशु पुत्र दीपक खेलते हुए मिटटी के इन टीलों पर चढ़ गया। इससे बालक बिजली तारों के संपर्क में आ गया। करंट लगने से बालक का बाएं कान व गाल का काफी हिस्सा झुलस गया। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने पीडब्लूडी के अधिकारियों से हादसे का सबब बने इन मिटटी के टीलों को हटवाएं जाने की मांग की है। खुदाई कार्य के बाद निकली मिट्टी को अंयत्र सुरक्षित स्थान पर डलवाने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्लूडी के जेईएन छैलबिहारी शर्मा का कहना है कि अगर ठेकेदार ने मिट्टी के अधिक ऊंचे टीले बना दिए हैं तो ठेकेदार को मिट्टी के टीलों की ऊंचाई कम करने के निर्देश दिए जाएंगे।

बयाना. खुदाई के बाद बने मिट्टी के टीले एवं ऊपर से गुजरते तारों से झुलसा बालक।

खबरें और भी हैं...