पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रिकेट में दमदमा ने इमलिया को 45 रनों से हराया

क्रिकेट में दमदमा ने इमलिया को 45 रनों से हराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव दमदमा में गुरुवार से भौना बाबा क्रिकेट क्लब की ओर से 20-20 अंडर-18 क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि बंसल ने फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि खेलों से तन-मन स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच दमदमा व इमलिया गांवों की टीमों के बीच हुआ। जिसमें दमदमा की टीम 45 रनों से विजयी रही। प्रतियोगिता में आसपास के ग्रामीण अंचलों की 18 टीमें भाग ले रही हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, शंकर, लज्जाराम, पुरुषोत्तम फौजी, राजेंद्र सचिव, रामकिशन आदि मौजूद रहे।

बयाना. गांव दमदमा में क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते अतिथि।

कबड्डी में नगला बोसोली, बास्केटवाॅल में भरतपुर की टीम प्रथम

रुदावल। कस्बे में यूथ स्पोर्टस फैडरेशन द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता समापन हुआ। इस अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रभारी कृष्ण कुमार सिंघल ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, खो-खो, क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटवाॅल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कबड्डी में नगला बोसोली प्रथम व रुदावल टीम द्वितीय रही। बास्केटवाल में भरतपुर प्रथम व बयाना टीम द्वितीय स्थान पर रही। एथलेटिक्स में सौ मीटर में आकाश पचौरी एवं दो सौ मीटर में पीयूष शर्मा विजेता रहे। इस अवसर पर विजेता खिलाडिय़ों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...