बयाना। पोकरण परमाणु परीक्षण के गौरवमयी 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो की ओर से शुक्रवार को शाम चार बजे से कस्बे के वैर रोड स्थित प्रेम पैलेस मैरिज होम में शौर्य शक्ति सम्मेलन होगा। युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुज उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप राजावत, विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहन रारह सहित सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।