पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जाटव बस्ती में कार्य नहीं कराने से नाराज विधायक ने सरपंच को फोन पर धमकाया

जाटव बस्ती में कार्य नहीं कराने से नाराज विधायक ने सरपंच को फोन पर धमकाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिडयारी ग्राम की जाटव बस्तियों में विकास कार्य नहीं कराने से नाराज विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल ने सरपंच मुकेश कोली को फोन पर धमका दिया। विधायक का यह ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में विधायक बंशीवाल सरपंच को हफ्तेभर में ही कैसे काम कराए जाते हैं, यह कहकर देख लेने की धमकी देते सुनाई दे रहे हैं। दरअसल, यह मामला तीन दिन पुराना है। लेकिन बुधवार को इंटरनेट सेवाएं बहाल होने के साथ ही यह ऑडियो सोशल मीडिया में आ चल गया। जानकारी के अनुसार बिडयारी ग्राम पंचायत के अधीन आने वाले भीमनगर से पहरिया तक जाटव बस्ती में रास्ते का निर्माण होना है। इसी बात को लेकर विधायक और सरपंच के बीच मोबाइल पर बातचीत हुई थी। ऑडियो में विधायक कह रहे हैं कि एससी मद का पैसा उन्हीं वार्डों में लगना चाहिए। उन्होंने सरपंच से कहा कि काम कराने के और भी तरीके हैं फिर बाद में मत कहना। सरपंच ने जब भेदभाव नहीं करने की बात कही तो विधायक भड़क गए।

सरपंच से विकास कार्यों में भेदभाव नहीं करने को कहा था: बंशीवाल

बिडयारी सरपंच पिछले तीन साल से सार्वजनिक खासकर जाटव बस्तियों में विकास कार्य नहीं करवा रहे थे। उनसे पहले भी कई बार कहा था। काम नहीं होने पर विधायक होने के नाते ग्रामीण मुझसे शिकायत करते हैं। सरपंच ने पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों पर बिना जरूरत के ही ईंट खरंजा बनवा है। जबकि जहां बहुत जरुरी है, वहां कोई काम नहीं किए। -बच्चूसिंह बंशीवाल, विधायक

मैं भी भाजपा से टिकट का दावेदार हूं, इसलिए नाराज हैं: सरपंच

मैंने सभी जगह बिना भेदभाव के उपलब्ध बजट के अनुसार विकास कार्य कराए हैं। मोबाइल पर एमएलए अनावश्यक नाराज होकर धमकी भरे लहजे में बात कर रहे थे। विधायक ने मेरे कार्यकाल में अपने कोटे से भी एक रुपया नहीं दिया। आगामी विधानसभा चुनावों में मैं भी भाजपा से टिकट के लिए प्रयास कर रहा हूं। इसी वजह से विधायक नाराज हैं। -मुकेश कोली, सरपंच, बिडयारी ग्राम पंचायत

खबरें और भी हैं...