एकजुट रहकर समाज की तरक्की में बनें भागीदार :शर्मा
बयाना। ब्रह्मबाद गांव में बुधवार को ब्राह्मण समाज की बैठक सर्वोदय विद्या मंदिर में अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे विपिनचंद्र शर्मा के मुख्यातिथ्य में हुई। अध्यक्षता भौरयालाल पाराशर ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि शर्मा ने कहा कि समाज के लोग एकजुट रहकर आपस में सहयोग की भावना से कार्य करे। उन्होंने समाज के युवाओं से वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में शिक्षा पर और अधिक ध्यान देकर पहले की तरह ही अपना वर्चस्व बनाए रखने की बात कही। उन्होंने सामाजिक उन्नयन के लिए कुरीतियों को दूर करने व सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी सहित कई बातें कही।