चिकित्सा मंत्री सर्राफ से की सीएचसी पर सुविधाओं की मांग
बयाना। पार्षद मणि अग्रवाल ने बुधवार को जयपुर मेंं चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ से मुलाकात कर सीएचसी पर मरीज सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की। पार्षद ने मंत्री को लिखित पत्र सौंपकर अस्पताल में रिक्त पड़े विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों को भरने, सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने सहित सौ बैड के अनुरूप रोगी सुविधाओं का विस्तार करने की मांग की।