फरसों गांव में एक्टा खरैरा ने नगला कल्याण को सात विकेट से हराया
गांव फरसो में प्रतिवर्ष की भांति खेल प्रेमियों व युवाओं की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच कल्याण नगला व एक्टा खरैरा के बीच हुआ जिसमें एक्टा खरैरा की टीम ने सात विकेट से अंतर से जीत दर्ज की। इससे पहले कल्याण नगला की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवरों में 81 रन बनाए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्टा खरैरा की टीम ने 8.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर विजय हासिल की। 31 रन व एक विकेट लेकर अपनी टीम को विजयी लक्ष्य तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने खिलाड़ी गिर्राज को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर कृषि उपज मंडी के पूर्व डायरेक्टर सुरजीतसिंह फौजदार, आयोजन समिति के सोनू शर्मा, मनीष आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार गांव कलसाड़ा में सिद्ध क्रिकेट क्लब की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हुई। जिसका उद्घाटन सरपंच प्रतिनिधि अशोक चौधरी व भाजयुमो के महामंत्री मनोज उपाध्याय ने किया। इस मौके पर राजू, धर्मवीर कांगरिया, अवधेश, सोनू, योगेश, लखन, अजय, कुलदीप, राजेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
खेल समाचार
बयाना. क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन करती भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष।