पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पहाड़ी प्रधान का फैसला दो दिन बाद

पहाड़ी प्रधान का फैसला दो दिन बाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पहाड़ी / भरतपुर

बयाना और कामां के बाद भाजपा के तीसरे बोर्ड पहाड़ी पर भी संकट आ गए हैं। हालांकि अधिकृृत रूप से कहा जा रहा है कि इस संबंध में निर्णय दिल्ली में दो बाद होगा। कारण पहाड़ी पंचायत समिति के हाल में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी सदस्य भाजपा विधायक जगत सिंह के निवास पर हैं। साथ ही क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि भी वहीं पर हैं। जानकारी मिली है कि विधायक की ओर से कहा गया है कि आने वाले दो दिन में प्रधान गीता सावरिया के बारे में फीड बैक दें कि उनका कार्य कैसा है। क्षेत्र के लोग संतुष्ट हैं या फिर नहीं।

यह नया मोड पंचायत समिति के सोलह सदस्यों के भाजपा की सदस्यता लेते ही नया मोड़ आ गया है। सभी लोग अपने अन्य साथियों के साथ विधायक जगत सिंह के पास पहाड़ी प्रधान को हटाने की मांग कर रहे है। पहाड़ी पंचायत समिति में केवल 29 सदस्य है। जिनमें ग्यारह सदस्य कांग्रेस पार्टी, पांच निर्दलीय है और तेरह सदस्य भाजपा के थे। गुरुवार को अचानक कांग्रेस ओर निर्दलीय सदस्यों द्वारा भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। इससे राजनीति ने नया मोड़ आ गया है।

वर्तमान में प्रधान गीता सावरिया ने चुनाव तो निर्दलीय के रूप में लड़ा पर भाजपा की ओर से उनको प्रधान बनाया गया था। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा की पहाड़ी प्रधान रही गीता सावरिया के खिलाफ पूर्व में अविश्वास प्रस्ताव लाए थे, वे ही अब भाजपा में शामिल हो कर विधायक जगत सिंह के दिल्ली निवास पर पहाड़ी प्रधान को हटाने की मांग कर रहे है। जिसको लेकर कामां विधायक जगत सिंह द्वारा प्रधान पक्ष और उनके विरोधी पक्ष के बीच वार्ता कराई गई है।

खबरें और भी हैं...