पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कैलादेवी मेला देखने गईं दो युवतियां लापता, मामले दर्ज

कैलादेवी मेला देखने गईं दो युवतियां लापता, मामले दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बयाना/रुदावल

कैलादेवी झील मेले में तेरह दिन पूर्व लापता हुई विवाहिता के संबंध उसके पति ने शुक्रवार को थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव दहगांव निवासी प्रीतम धाकड़ ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गत 26 मार्च को उसकी 20 वर्षीय प|ी स्नेहा परिवारीजनों के साथ कैलादेवी झील मेले में जात देने गई थी। जहां रात करीब 8.30 बजे अचानक गायब हो गई। रिपोर्ट में बताया कि गायब होते समय प|ी करीब 3500 रुपए की नगदी भी थीे। रिपोर्ट में पति ने बताया कि वह तब से ही लगातार प|ी को रिश्तेदारों के यहां तलाश करता फिर रहा है, नहीं मिलने पर शुक्रवार को मामला दर्ज कराया। वहीं गांव पिचूना में मेला देखने गई युवती अचानक लापता हो गई। इस संबंध में युवती के पिता ने उच्चैन थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। उच्चैन पुलिस ने बताया कि गांव गहलऊ निवासी विजय सिंह ने गुमशुदगी दर्ज कराई है कि ग्यारह अप्रैल को उसके रिश्तेदार बच्चूसिंह व राजेश देवी के साथ उसकी पुत्री रवीना उम्र 18 वर्ष गांव पिचूना में मेला देखने गई थी। मेला देखने के दाैरान रवीना अचानक गुम हो गई। जिसे काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला है। युवती ने स्कूल ड्रेस का बादामी कलर का सूट पहना हुआ है। जिसका रंग सांवला है। पुलिस ने परिजनों की दी जानकारी के आधार पर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं...