पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किसानों के प्रदर्शन के बाद भुसावर में रात 9 बजे शुरू हो सकी गेहूं खरीद

किसानों के प्रदर्शन के बाद भुसावर में रात 9 बजे शुरू हो सकी गेहूं खरीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भुसावर| स्टेट मेगा हाईवे 45 छोंकरवाड़ा सड़क मार्ग पर संचालित गणेश नगर अनाज मंडी में बारदाने के अभाव में दिन में अनाज की खरीद नहीं हो सकी। आक्रोषित किसानों ने मंडी में प्रदर्शन कर रोष जताया। रात को मंडी सचिव कौशल शर्मा बयाना से भुसावर आए तथा अधिकारियों से वार्ता कर रात नौ बजे खरीद शुरू कराई। शुक्रवार को भी अलसुबह से आए किसानों के अनाज की खरीद बारदाना उपलब्ध नहीं होने के कारण खरीद नही की गई। किसानों ने बताया कि भुसावर में संचालित गणेश नगर अनाज मण्डी में अनाज खरीद केन्द्र तो बना दिया लेकिन बारदाने के अभाव में गेहूं की खरीद नही हो पाई है। सैकडों किसान सुबह से ही अपने अनाज को लेकर मण्डी में पड़े हुए हैं और एफसीआई द्वारा बार-बार बारदाना आने का आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन जब शाम करीब 4 बजे बारदाने की गाड़ी आयी तो एफसीआई अधिकारियों ने बारदाना देने से मना कर दिया। कृषि निरीक्षक देवेन्द्र वर्मा का कहना है कि बारदाना नही होने से खरीद नही हो पाई बारदाना की गाड़ी 5 बजे करीब आई है।

रोष जताते लोग।

खबरें और भी हैं...